CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।. ओले-बिजली गिरने की चेतावनी. मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) की भी आशंका है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।. तापमान में आएगी गिरावट. पिछले 403 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अगले 2 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।. राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान. प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दुर्ग में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ओरछा में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सबसे अधिक रही।. रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 4 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट, ओले-बिजली गिरने की चेतावनी; 40-50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं
By worldprime
On: अप्रैल 4, 2026 1:03 अपराह्न
---Advertisement---





