CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।. पिछले 24 घंटे का हाल. बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
By worldprime
On: अप्रैल 3, 2026 12:28 अपराह्न
---Advertisement---





