क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: तेज धूप से तपने लगा छत्तीसगढ़, राजनांदगांव में 40.5°C, रायपुर में 39.4°C पहुंचा पारा

On: मार्च 14, 2026 1:51 अपराह्न
Follow Us:
cg weather update: तेज धूप से तपने लगा छत्तीसगढ़, राजनांदगांव में 40.5°c, रायपुर में 39.4°c पहुंचा पारा
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी महसूस की गई। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को कड़ी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद कुछ इलाकों में मौसम बदलने के संकेत मिले हैं।

Garmi Weather 300x169

रायपुर में 39.4°C, अंबिकापुर सबसे ठंडा

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।

CG Weather Update

आज रायपुर में हल्का धुंध (हैज) रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को राजधानी रायपुर में हल्का धुंध (हैज) रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दो दिनों बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 दिन दिन बारिश की चेतावनी, बस्तर में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, 3-5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोहली ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन:कार्तिक बोले हर साल नया प्लान, इस बार और बेहतर दिखेंगे; 28 को rcb का पहला मैच

कोहली ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन: कार्तिक बोले- हर साल नया प्लान, इस बार और बेहतर दिखेंगे; 28 को आरसीबी का पहला मैच

yograj vs ashwin: '..तो मैं अपनी दाढ़ी काट दूंगा', अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अश्विन के किस बयान पर भड़के योगराज?

Yograj vs Ashwin: ‘..तो मैं अपनी दाढ़ी काट दूंगा’, अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अश्विन के किस बयान पर भड़के योगराज?

video: पाकिस्तान सुपर लीग में विवाद! रिजवान शाहीन और शकील लाबुशेन पर क्यों भड़के वॉर्नर? स्कूल का बच्चा बताया

VIDEO: पाकिस्तान सुपर लीग में विवाद! रिजवान-शाहीन और शकील-लाबुशेन पर क्यों भड़के वॉर्नर? स्कूल का बच्चा बताया

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा:अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी 20 वर्ल्ड कप में से चर्चा में आए थे

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा: अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी-20 विश्व कप में से चर्चा में आए थे

आंध्र प्रदेश डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले:23 घायल; 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया

आंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले:23 घायल; 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया

ipl 2026: म्हात्रे नहीं, संजू के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग; कप्तान ऋतुराज का बड़ा खुलासा, तीसरे नंबर पर कौन?

IPL 2026: म्हात्रे नहीं, संजू के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग; कप्तान ऋतुराज का बड़ा खुलासा, तीसरे नंबर पर कौन?

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });