रायपुर। रायपुर में जैतूसाव मठ ट्रस्ट को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक इंद्र कुमार साहू ने सीधे-सीधे घोटाले की आशंका जताते हुए EOW जांच की मांग कर दी है।. साहू का आरोप है कि विधानसभा में इस ट्रस्ट से जुड़े सवाल पर जो जवाब दिया गया, वो अधूरा और भ्रामक था। यानी मामला सिर्फ गड़बड़ी का नहीं, बल्कि जानकारी छिपाने तक पहुंच गया है।. उन्होंने संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल को चिट्ठी लिखकर साफ कहा है कि ट्रस्ट के बैंक खाते कौन चला रहा है, 11 ट्रस्टियों की नियुक्ति कैसे हुई इन सब पर अभी भी पर्दा है।. साहू का कहना है कि अगर सब कुछ सही है तो पूरी जानकारी सामने क्यों नहीं आ रही? उन्होंने अधिकारियों पर ऑडिट में लापरवाही, गलत जानकारी देने और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।. अब मामला सीधा जांच एजेंसी तक पहुंचाने की मांग के साथ गरमा गया है। आगे क्या खुलासा होगा, इस पर सबकी नजर है।. Chhattisgarh Indra Kumar Sahu allegations on Jaitusav Math Trust scam CG trust irregularities EOW probe demand Raipur trust controversy




