Dhamtari Fire: धमतरी शहर के कालिका चौक सिहावा रोड पर एक स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। वैन में 6-7 बच्चे सवार थे। घटना अग्निशमन कार्यालय के ठीक सामने हुई, जिससे समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।. मिली जानकारी के अनुसार आकृति प्ले स्कूल की वैन छुट्टी के बाद 6 से 7 छोटे बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान वैन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे वाहन में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा। आग लगते ही वैन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत सिहावा रोड स्थित अग्निशमन कार्यालय के सामने रोक दिया।. अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से वैन में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाकर उसे पूरी तरह बुझा दिया गया। इस घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं आई, लेकिन वैन को भारी नुकसान हुआ है।
Dhamtari Fire: स्कूली वैन में लगी अचानक आग, 6-7 बच्चे थे सवार
By worldprime
On: फ़रवरी 4, 2026 6:25 अपराह्न
---Advertisement---





