क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Dhamtari Murder: नवविवाहिता की हत्या, संतान न होने पर पति ने घोंटा गला, सास भी गिरफ्तार

On: अप्रैल 3, 2026 1:13 अपराह्न
Follow Us:
dhamtari murder: नवविवाहिता की हत्या, संतान न होने पर पति ने घोंटा गला, सास भी गिरफ्तार
---Advertisement---

Dhamtari Murder: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी, जबकि सास ने साक्ष्य छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला मगरलोड थाना अंतर्गत करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी का है। 30 मार्च को नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने हर पहलू से जांच की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

घटनास्थल के निरीक्षण और गवाहों के बयान के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गला दबाकर हत्या करने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।

Dhamtari Murder

संतान न होने को लेकर होता था विवाद

जांच के दौरान पता चला कि मृतिका और उसके पति चंद्रशेखर यादव (26) के बीच संतान न होने को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने नायलॉन की रस्सी से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी।

सास ने छुपाई सच्चाई

मामले में सास रीना बाई यादव (46) ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करते हुए बहू की मौत सीने में दर्द से होना बताया। साक्ष्य छुपाने की कोशिश सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी की निशानदेही की, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });