Dhamtari Sex Racket: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर की पॉश सिविल लाइन कॉलोनी में देह व्यापार का मामला सामने आया है। देर रात स्थानीय लोगों ने एक मकान में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के बीच दबिश देकर दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन कॉलोनी का बताया जा रहा है।. अज्ञात लोगों की आवाजाही से हुआ शक. जानकारी के अनुसार कॉलोनीवासियों को पिछले कई दिनों से एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका हो रही थी। लोगों का कहना है कि उस घर में लगातार अज्ञात लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे इलाके के लोगों को शक हुआ।. शुक्रवार-शनिवार की देर रात जब एक बार फिर उसी मकान में गतिविधियां दिखाई दीं तो कॉलोनी के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और अंदर जाकर जांच की। कमरे के अंदर दो युवतियां और तीन युवक मौजूद मिले, जिन्हें संदिग्ध स्थिति में देखकर लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि कुछ अन्य लोग मौके से भागने में सफल हो गए।. आपत्तिजनक सामान भी बरामद. बताया जा रहा है कि पकड़ी गई दोनों युवतियां बाहर की रहने वाली हैं। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।. पुलिस कर रही पूछताछ. सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। सिविल लाइन कॉलोनी और कोतवाली थाना के बीच करीब तीन किलोमीटर की दूरी बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए सभी युवक-युवतियों को कोतवाली थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Dhamtari Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवतियां समेत 3 युवक गिरफ्तार; आपत्तिजनक सामान भी बरामद
By worldprime
On: मार्च 7, 2026 5:07 अपराह्न
---Advertisement---





