Durg Drug Case: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी से एक युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहकों का इंतजार कर अवैध रूप से दवाएं बेचने की फिराक में था।. जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी के पास एक संदिग्ध युवक नशीली दवाओं के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।. तलाशी के दौरान युवक के लोवर की जेब से 72 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय दीपक ठाकुर निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अधिक मुनाफे के लालच में अवैध रूप से दवाओं की बिक्री करना स्वीकार किया।. पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 28,800 रुपए कीमत के कैप्सूल और 960 रुपए नकद जब्त किए हैं। इस तरह कुल 29,760 रुपए का माल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Durg Drug Case: सब्जी मंडी में नशीली दवाएं बेच रहा था युवक, 72 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार
By worldprime
On: मार्च 31, 2026 3:31 अपराह्न
---Advertisement---




