क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Durg News: महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, 7 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

On: जनवरी 31, 2026 6:03 अपराह्न
Follow Us:
durg news: महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, 7 दिन बाद इलाज के दौरान मौत
---Advertisement---

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीपारा इलाके में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शबाना निशा उर्फ रानी (37) ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी शबाना की रायपुर के DKS अस्पताल में 7 दिनों तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को मौत हो गई।. घटना 22 जनवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। शबाना निशा जिस मकान में वर्षों से किराए पर रह रही थी, उसे खरीदना चाहती थी, लेकिन मकान मालिक फेरू राम इसके लिए तैयार नहीं था। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा, जहां शबाना को हार का सामना करना पड़ा। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और कोर्ट स्टाफ कब्जा दिलाने के लिए मौके पर पहुंचे थे।. बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान ही शबाना अचानक घर के अंदर गई और खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरी शबाना घर से बाहर निकली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने चादर की मदद से किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया।. शबाना निशा कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी और पिछले दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुकी थी। उसकी मौत के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।. पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश के तहत कार्रवाई की जा रही थी, उसी दौरान महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मामले की जांच जारी है।. Durg News: महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, 95% झुलसी घर खाली कराने पहुंची थी पुलिस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });