क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Durg school Tantra Mantra: सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र; टेबल-कुर्सी जलाई, लाइट-पंखे तोड़े…

On: फ़रवरी 19, 2026 4:26 अपराह्न
Follow Us:
durg school tantra mantra: सरकारी स्कूल में तंत्र मंत्र; टेबल कुर्सी जलाई, लाइट पंखे तोड़े…
---Advertisement---

Durg school Tantra Mantra: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक और मिडिल स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा तंत्र-मंत्र करने और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बदमाशों ने स्कूल में घुसकर टेबल-कुर्सियों में आग लगा दी और लाइट-पंखे तोड़ दिए। (दुर्ग स्कूल में तंत्र मंत्र)

Image 25 1771470578 300x225

एक सप्ताह से मिल रहे थे तंत्र-मंत्र के निशान (Durg school tantrik kriya)

जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले स्कूल के क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे। क्लासरूम के अंदर भी इसी तरह के चिन्ह पाए गए। शिक्षकों ने इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की थी, लेकिन घटनाएं रुक नहीं सकीं।

Comp 112 1771471729 300x225

अब असामाजिक तत्वों ने प्राथमिक स्कूल में घुसकर टेबल-कुर्सियों के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जला दिया। क्लासरूम के पंखे, लाइट और बिजली बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया। बोर के केबल भी जला दिए गए। इससे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बोरसी में भी प्राचार्य कक्ष के सामने तंत्र-मंत्र कर कोयल की बलि देने का मामला सामने आया था।

Image 23 1771470587 300x225

Image 25 1771470578 1 300x225

बाउंड्री तोड़कर करते हैं प्रवेश

शिक्षकों के मुताबिक स्कूल की बाउंड्री तोड़ दी गई है, जिससे असामाजिक तत्व स्कूल बंद होने के बाद भी अंदर प्रवेश कर जाते हैं। कई बार क्लासरूम के ताले तोड़कर फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया। एक कक्षा की टेबल-कुर्सियां पूरी तरह जला दी गईं।

छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

केलाबाड़ी (Kelabadi primary school Tantra Mantra) परिसर में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चों में भय का माहौल है, वहीं शिक्षक भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज की FIR

शिक्षकों ने मामले की शिकायत पद्मनाभपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });