Durg Sex Racket: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रैकेट संचालित करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। (दुर्ग सेक्स रैकेट का भंडाफोड़). पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मकान में दबिश दी। (दुर्ग देहव्यापार भंडाफोड़). पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। जांच के दौरान पता चला कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मौके से ग्राहक अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को भी पकड़ा गया।. रेड के दौरान पुलिस ने कुल आठ महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और 5500 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Durg Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार; आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए संचालिका और ग्राहक
By worldprime
On: मार्च 11, 2026 4:15 अपराह्न
---Advertisement---





