Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी समारोह में खाना खाने के बाद दो ग्राम पंचायतों के 44 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। सभी ग्रामीण चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में भोजन करने के बाद गांव लौटते ही उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। (गरियाबंद में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 44 लोगों की तबीयत बिगड़ी). जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित मोहलाई के 17 ग्रामीण और ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव के 27 ग्रामीण फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए हैं। दोनों गांवों के कुल 44 लोग बीमार बताए जा रहे हैं।. मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां दी जा रही हैं। विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर जांच कर रही है।. CMO वीएस नवरत्न ने बताया कि सूचना मिलते ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को कोसमी सेक्टर में तैनात किया गया है। अब तक 40 से अधिक लोगों का उपचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
Gariaband News: शादी समारोह में खाना खाने के बाद ग्रामीणों की बिगड़ी तबीयत, 2 गांव के 44 लोग बीमार
By worldprime
On: फ़रवरी 23, 2026 6:22 अपराह्न
---Advertisement---











