Ghatarani Mandir Fire: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियों के बीच घटारानी मंदिर में देर रात भीषण आग लग गई। इस आगजनी में मंदिर परिसर की 8 से 9 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।. लाखों का सामान जलकर हुआ राख. बता दें, इन दुकानों में फैंसी सामग्री, प्रसादी, खिलौने और पूजा के बर्तन रखे हुए थे। आगामी नवरात्रि मेले को देखते हुए दुकानदारों ने हाल ही में नया माल भरा था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में दुकानदारों को 8 से 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना तत्काल फिंगेश्वर थाना पुलिस को दे दी गई है।
Ghatarani Mandir Fire: नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में भीषण आग, 9 दुकानें जलकर खाक
By worldprime
On: मार्च 16, 2026 1:01 पूर्वाह्न
---Advertisement---




