GPM Fire: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा रोड-गेवरा रोड रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े एक ठेकेदार के यार्ड में भीषण आग लग गई। यह यार्ड गौरेला के पास ओवरब्रिज के बगल में स्थित है, जहां रेल ट्रैक निर्माण से संबंधित बड़ी मात्रा में सामग्री रखी हुई थी।. तेजी से फैली आग. मिली जानकारी के अनुसार आग ने देखते ही देखते पूरे यार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद नहीं थी, जिससे आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठेकेदार के कर्मचारी और स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। बाद में सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है।. करोड़ों का नुकसान. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लगभग 1 करोड़ रुपये का रबर पैड और अन्य निर्माण सामग्री जलकर खाक हो गई है। यार्ड में रखा सामान SIL कंस्ट्रक्शन कंपनी का बताया जा रहा है।. जांच जारी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से रेल लाइन निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर गौरेला पुलिस और RPF की टीम मौजूद है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
GPM Fire: ठेकेदार के यार्ड में भीषण आग, रेल ट्रैक निर्माण सामग्री जलकर राख; करोड़ों का नुकसान
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 5:10 अपराह्न
---Advertisement---




