Holi Special Train: होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल से 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 56 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा। (होली स्पेशल ट्रेन). इन ट्रेनों के संचालन से छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत सात राज्यों के यात्रियों को कंफर्म बर्थ की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। हालांकि होली के दिन दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी।. ट्रेनों में बढ़ी भीड़, वेटिंग 300 के पार (Bilaspur Holi Special Train). होली के अवसर पर बाहर काम करने वाले लोगों के घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 53 तक पहुंच गई है। कई ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। (Chhattisgarh Holi Special Train). इन ट्रेनों का संचालन दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से किया जाएगा। यात्रियों को दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन और चर्लपल्ली सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए सुविधा मिलेगी।. जानिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित होली स्पेशल ट्रेन. 1. गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल. दोनों दिशाओं में 2-2 फेरे।.
Holi Special Train: बिलासपुर जोन से चलेंगी 8 होली स्पेशल ट्रेनें, छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
By worldprime
On: मार्च 2, 2026 1:49 अपराह्न
---Advertisement---





