IND vs NZ Final T20: भारत ने एक बार फिर से इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कर लिया है।भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। अहमदाबाद में टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।. भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत है, तो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी हार।. बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज. फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ सीरीज चुना गया।
IND vs NZ Final T20: भारत तीसरी बार बना T-20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, जाने कौन रहे जीत के हीरो
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 11:39 अपराह्न
---Advertisement---



