Jagdalpur News: बस्तर के भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। (जगदलपुर कुएं में गिरने से युवक की मौत). मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 बजे SDRF को युवक के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुएं से शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय त्रिनाथ, पिता बलदेव के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (फरसागुड़ा कुएं में गिरने से युवक की मौत)
Jagdalpur News: कुएं में गिरने से युवक की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव
By worldprime
On: मार्च 13, 2026 5:09 अपराह्न
---Advertisement---





