Mungeli Jaitkham Todfod: मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झझपुरी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जैतखाम में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा 16-17 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात को इस वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में तनाव फैलाने का प्रयास किया गया था। (जैतखाम जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार). ग्राम झझपुरी (Jhajhpurikala Jaitkham Todfod) स्थित ठाकुर देव चौक में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जैतखाम को आग के हवाले कर दिया गया था। मामले में ग्रामवासी अंगद अंचल की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।. CCTV फुटेज से हुई पहचान. विवेचना के दौरान फॉरेंसिक साक्ष्य, ग्रामीणों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राजेश साहू (35 वर्ष), निवासी झझपुरी कला के रूप में की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि जयंती कार्यक्रम के दौरान सतनामी समाज के कुछ लोगों से विवाद और मारपीट की घटना से नाराज होकर उसने बदले की नीयत से जैतखाम में आग लगाई थी। (Mungeli Jaitkham vandalism). आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर केरोसिन, माचिस और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। आरोपी को 20 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
Jaitkham Todfod Mungeli: आरोपी गिरफ्तार, जैतखाम जलाने के मामले में जेल भेजा गया
By worldprime
On: जनवरी 21, 2026 1:52 अपराह्न
---Advertisement---











