Janjgir Champa Accident: जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-बलौदा मार्ग पर शनिचरा बांध पुल के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। (जांजगीर चांपा बोलेरो और वैगनआर कार एक्सीडेंट). जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर (47) अपने परिवार के साथ वैगनआर कार में ग्राम डोंगरी से लौट रहे थे। वाहन में उनकी पत्नी भगवती, पुत्र राहुल (24) और भांजा सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर सड़क किनारे पलट गई और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। (अकलतरा बोलेरो वैगनआर टक्कर). घटना में पत्नी भगवती और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भगवती की हालत नाजुक बताई जा रही है और वह कोमा में हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बोलेरो में सवार लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (अकलतरा बोलेरो वैगनआर टक्कर)
Janjgir Champa Accident: बोलेरो और वैगनआर कार की जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की मौत; पत्नी कोमा में, भांजा गंभीर
By worldprime
On: अप्रैल 6, 2026 4:15 अपराह्न
---Advertisement---






