Kanker Truck Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला कांकेर जिले से सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास हुआ।. बता दें, दो ट्रकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा पुलिस मौके पर पहुंची है। JCB एवं अन्य मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि यातायात को जल्द बहाल किया जा सके।. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Kanker ट्रक हादसा: 2 ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत
By worldprime
On: जनवरी 22, 2026 12:44 अपराह्न
---Advertisement---











