Kanker Encounter: कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली लीडर मारी गई है। मृत नक्सली की पहचान वांटेड एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी। (महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर)
पुलिस के अनुसार, रूपी रेड्डी को कई बार आत्मसमर्पण के लिए कहा गया था, लेकिन वह लगातार नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रही। बस्तर क्षेत्र में बड़े कैडर के कई नक्सलियों के मारे जाने या सरेंडर के बाद वह प्रमुख सक्रिय सदस्यों में शामिल थी। (Kanker Naxal Encounter)
सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ (Kanker Naxal Encounter)
पुलिस को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माचपल्ली जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम तड़के 4 से 5 बजे सर्चिंग पर निकली। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला।
मुठभेड़ के बाद मौके से रूपी रेड्डी का शव बरामद किया गया। उसके पास से एक पिस्टल और अन्य गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
SP ने की पुष्टि, सर्चिंग जारी
कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
विजय रेड्डी की थी पत्नी (Rupi Reddy encounter Kanker)
महिला नक्सली रूपी स्टेट कमेटी मेंबर (SCM) विजय रेड्डी की पत्नी थी। विजय रेड्डी राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी जिले में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। विजय रेड्डी की पत्नी रूपी ही उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने से रोक रही थी।
