Kanker Patwari Suspended: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। पखांजूर SDM ने धान खरीदी केंद्रों पर नोडल अधिकारी के रूप में तैनात दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दोनों पटवारी बिना मौके पर गए और बिना भौतिक सत्यापन किए घर बैठे ही धान टोकन का सत्यापन कर रहे थे।. क्या है पूरा मामला?. प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान खरीदी केंद्र चारगांव और उदनपुर में तैनात नोडल अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में भारी लापरवाही बरती। आरोप है कि संबंधित पटवारियों ने खरीदी केंद्रों पर उपस्थित हुए बिना ही अन्य व्यक्तियों के माध्यम से गलत तरीके से धान टोकन का सत्यापन कर दिया। इतना ही नहीं, समिति में रखे पुराने बोरों के स्टॉक की फोटो अपलोड कर दी गई, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।. ये अधिकारी निलंबित. 1. आशीष पवार – हल्का पटवारी (ह.नं. 03-चारगांव), चारगांव धान खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी. 2. आकाश कश्यप – हल्का पटवारी (ह.नं. 06-केसेकोड़ी), उदनपुर धान खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी.
Kanker Patwari Suspended: धान खरीदी में लापरवाही के चलते 2 पटवारी निलंबित, घर बैठे टोकन सत्यापन करते पाए गए; SDM ने किया सस्पेंड
By worldprime
On: जनवरी 24, 2026 1:05 अपराह्न
---Advertisement---











