क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kawardha Dhan Ghotala: चूहे-दीमक खा गए 7 करोड़ का धान… घोटाले में DMO निलंबित

On: फ़रवरी 4, 2026 4:31 अपराह्न
Follow Us:
---Advertisement---

Kawardha Dhan Ghotala: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख दो दिनों के लिए बढ़ाए जाने के बीच कवर्धा जिले से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज मामले में अजीबोगरीब बयान देने वाले जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 3 फरवरी 2026 को प्रबंध संचालक, राज्य स्तर रायपुर द्वारा मीडिया में भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना जानकारी देने के आरोप में की गई है। निलंबन का आदेश बुधवार को जारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। (कवर्धा में 7 करोड़ का धान खा गए चूहे-दीमक). यह मामला वर्ष 2024-25 की धान खरीदी से जुड़ा हुआ है। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को चारभाठा स्थित धान संग्रहण केंद्र में संग्रहित किया गया था। वर्ष 2026 की धान खरीदी से पहले जब पुराने स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया, तो करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई गई। (चूहे-दीमक खा गए 7 करोड़ का धान). धान शॉर्टेज को लेकर जब मीडिया ने DMO अभिषेक मिश्रा (DMO Abhishek Mishra Suspended) से सवाल किए, तो उन्होंने 7 जनवरी 2026 को बयान दिया था कि मौसम की मार, चूहा और दीमक द्वारा धान खा लिए जाने के कारण यह कमी हुई है। इस बयान के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया से लेकर प्रदेशभर में इसकी तीखी आलोचना हुई। कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी।. CG News: चूहे-दीमक खा गए 7 करोड़ का धान! आखिर कैसे?. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच समिति गठित की थी। जांच में चारभाठा संग्रहण केंद्र के तत्कालीन प्रभारी प्रितेश पांडेय की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। साथ ही केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ के साक्ष्य भी सामने आए, जिसके बाद प्रितेश पांडेय को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब मीडिया में भ्रामक बयान देने के आरोप में DMO अभिषेक मिश्रा पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कांग्रेस बोली-सरकार जाति जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती:जयराम रमेश ने कहा- महिला आरक्षण में बदलाव से देश को गुमराह किया जा रहा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

युगांडा आर्मी चीफ बोले- तुर्किये खूबसूरत पत्नी-1 अरब डॉलर दे:मांग पूरी न होने पर डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ने, तुर्किश एयरलाइंस पर रोक लगाने की चेतावनी दी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

युंगाडा आर्मी चीफ ने तुर्किये से सबसे खूबसूरत महिला मांगी:कहा- शादी करूंगा, नहीं मिली तो डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ेंगे, तुर्किश एयरलाइनंस पर भी रोक लगा देंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट में 7.5% तक ब्याज:1 से 5 साल तक के लिए कर सकते हैं निवेश, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट में 7.5% तक ब्याज:1 से 5 साल तक के लिए कर सकते हैं निवेश, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

प.बंगाल में SIR- सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई:वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे थे; 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });