Khairagarh Accident: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब शिक्षिका अपने बेटे के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं और अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये में फंस गया। (बाइक के पहिये में फंसी साड़ी का पल्लू). स्कूल से कुछ दूरी पहले हुआ हादसा. मिली जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय शिक्षिका मर्सी बचइया रोज की तरह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंस गया। पल्लू खिंचने की वजह से वह संतुलन खो बैठीं और सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। (खैरागढ़ बाइक के पहिये में साड़ी फंसने से शिक्षिका मौत). खैरागढ़ शिक्षक की इलाज के दौरान मौत। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया। सिर में गंभीर अंदरूनी चोट होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दुर्ग के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। (Khairagarh Bike Accident)
Khairagarh Accident: बाइक के पहिये में फंसी साड़ी का पल्लू, सड़क पर गिरने से शिक्षिका की दर्दनाक मौत
By worldprime
On: मार्च 9, 2026 12:28 अपराह्न
---Advertisement---



