Kondagaon Murder: कोंडागांव में टेंट कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लापता कारोबारी का शव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में अर्धनग्न अवस्था में दफन मिला है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। (कोंडागांव टेंट कारोबारी की हत्या). पुलिस के अनुसार, सुरेश चौहान (53) शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे और 11 अप्रैल से लापता थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कaर जांच शुरू की थी। इस दौरान शहर के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। (कोंडागांव टेंट कारोबारी मर्डर). जांच के दौरान विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी बाइक बरामद हुई, जिसके आधार पर पुलिस एक संदिग्ध तक पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में पहुंची, जहां जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। शव को मिट्टी से ढंक दिया गया था।. लूट, अफेयर एंगल से जांच (Kondagaon tent businessman murder). प्रारंभिक जांच में लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के पास सोने की चेन, अंगूठी और नकदी थी, जो गायब हैं। इसके अलावा पुलिस अफेयर और जुआ-सट्टा से जुड़े एंगल पर भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। (tent businessman murder Kondagaon)
Kondagaon Murder: टेंट कारोबारी का मर्डर, खेत में दफन मिली अर्धनग्न लाश
By worldprime
On: अप्रैल 13, 2026 5:51 अपराह्न
---Advertisement---