Korba Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करतब दिखाते समय काली मां का रूप धारण किए एक महिला कलाकार आग की चपेट में आ गई। उसे बचाने पहुंचे दो अन्य साथी भी झुलस गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (कोरबा हनुमान जयंती हादसा)
पेट्रोल से करतब के दौरान हुआ हादसा
मामला रजगामार चौकी क्षेत्र के मेन क्लब एरिया का है। जानकारी के मुताबिक, कलाकार मुंह में ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) लेकर आग के साथ करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान नीचे बैठी महिला के बालों में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग भड़क उठी। (कोरबा हनुमान जयंती में काली मां बनी महिला आग में झुलसी)



बचाने पहुंचे साथी भी झुलसे
आग लगते ही महिला घबराकर इधर-उधर भागने लगी। उसे बचाने के लिए आगे आए दो अन्य कलाकार भी आग की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर हालत में किया गया रेफर
घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भिलाई रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी घायल कलाकार दुर्ग जिले के निवासी हैं। (Korba Hanuman Jayanti Kali maa jhulsi)
हनुमान जयंती पर निकली थी शोभायात्रा
दरअसल, हनुमान सेवा समिति द्वारा 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दिन में पूजा-पाठ और भंडारा हुआ, जबकि शाम को शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।





