Korba Murder: कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल के मासूम बच्चे के साथ गलत हरकत के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेशपुर का है। (कोरबा लड़के ने 7 साल के बच्चे का रेप)
जानकारी के अनुसार किसान शिवकुमार खुरसेंगा का 7 वर्षीय बेटा आयान 2 अप्रैल की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाने के बाद अन्य बच्चे घर लौट आए, लेकिन आयान वापस नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आखिरी बार पड़ोसी के साथ दिखा था मासूम
जांच के दौरान पता चला कि आयान को आखिरी बार पड़ोसी युवक रंजीत कुमार (19) के साथ देखा गया था। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, लेकिन वह लगातार गुमराह करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। (कोरबा बच्चे के साथ दरिंदगी कर कुएं में फेंका शव)
बच्चे का सुराग नहीं मिलने पर बुलाई बैठक
3 अप्रैल को भी परिवार वाले आयान को ढूंढने में लगे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बच्चे का पता लगाने के लिए गांव में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें गांव के लोग और परिजन शामिल हुए। इसी दौरान शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले रंजीत से पूछताछ की गई। लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा, जिससे लोगों का शक और गहरा गया।
4 अप्रैल को मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नागेश तिवारी खुद गांव पहुंचे, उन्होंने रंजीत से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आखिरकार रंजीत टूट गया और उसने सच उगल दिया।
बच्चे को नहाते देख बिगड़ी थी नीयत (Korba child rape murder)
आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में तालाब पहुंचा था, जहां बच्चे को नहाते देख उसकी नीयत खराब हो गई। वह बच्चे को बहलाकर सुनसान जगह ले गया और गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी को डर हुआ कि बच्चा सब बता देगा, इसी डर में उसने पत्थर से बच्चे के सिर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए शव को पड़ोसी गांव करतली के खेत में बने कुएं में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से शव बरामद किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।










