Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में पूर्व गृहमंत्री के बेटे द्वारा नशे की हालत में हंगामा करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में आरोपी ने तेज रफ्तार कार दुकान में घुसा दी। हादसे के बाद मौके पर गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बन गई। (पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हंगामा). जानकारी के मुताबिक आरोपी संदीप कंवर उस कार को चला रहा था, जिस पर “पूर्व विधायक रामपुर” लिखा हुआ था। तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खोकर एक दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के साथ संदीप कंवर ने गाली-गलौज की और विवाद भी किया। (पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार). पुलिसकर्मियों से भी किया अभद्र व्यवहार. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संदीप कंवर को कोतवाली थाने ले गई। बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के बाद भी उसने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।. आरोप है कि संदीप कंवर (Sandeep Kanwar case Korba) ने अपने पिता का रौब दिखाते हुए पुलिस से कहा- जो करना है कर लो.. और गाली-गलौज करते हुए थाने से ही अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।. पीड़ित परिवार की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक. जिस दुकान में कार घुसी, उस पीड़ित परिवार की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
Korba News: नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हंगामा, दुकान में घुसाई कार; थाने से गाड़ी लेकर फरार
By worldprime
On: मार्च 12, 2026 6:59 पूर्वाह्न
---Advertisement---





