Mahasamund Ganja Taskari: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एम्बुलेंस का इस्तेमाल कर गांजा तस्करी करने का मामला सामने आया है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और खल्लारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बोलेरो एम्बुलेंस से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। (महासमुंद एम्बुलेंस से गांजा तस्करी)
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद चरौदा मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध एम्बुलेंस को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में रखे दो बोरों से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि गांजा उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। (Ambulance Ganja Taskari Mahasamund)

पुलिस ने गांजा के साथ बोलेरो एम्बुलेंस, नगदी और मोबाइल भी जब्त किए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये से अधिक है। वर्तमान में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
300 किलो गांजा जब्त (Mahasamund Ganja Smuggling)
अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जिले में 59 मामलों में तीन हजार 367.500 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है. इसकी अनुमानित 16 करोड़ 79 लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है. इन मामलों में अब तक 157 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपियों में 44 छत्तीसगढ़ और 113 अन्य राज्यों के हैं.





