Mahasamund News: महासमुंद जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। आभूषणों की कुल कीमत करीब 54 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। (महासमुंद चांदी आभूषण जब्ती). जानकारी के मुताबिक, कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका के पास पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (CG 04 PY 7882) को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे तीन बैगों से 21.089 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। (महासमुंद कार से 21 किलो चांदी के आभूषण जब्त). कार में सवार विरेन्द्र प्रधान (50 वर्ष) निवासी मठपारा, रायपुर और टिकेश कुमार साहू (38 वर्ष) निवासी उरला, रायपुर से जब आभूषणों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस जारी करते हुए गवाहों की मौजूदगी में आभूषणों और कार को जब्त कर लिया है।. प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी ओडिशा से रायपुर की ओर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Mahasamund News: कार से 21 किलो चांदी के आभूषण जब्त, वैध कागजात नहीं…
By worldprime
On: मार्च 18, 2026 6:26 अपराह्न
---Advertisement---





