गरियाबंद: Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त करने के लिए अब ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में यह प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगी। (Mahtari Vandana Yojana kist). महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उनकी आगामी किस्तें रोकी जा सकती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के अनुसार, यह प्रक्रिया ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवन और शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में पूरी की जाएगी। (Mahtari Vandana Yojana E-KYC). ई-केवाईसी के दौरान यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि योजना में दर्ज नाम और आधार कार्ड में अंकित नाम पूरी तरह मेल खाता हो। वर्तनी की छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी सत्यापन में बाधा आ सकती है। ऐसे में लाभार्थियों को पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर नाम का मिलान कर लेना चाहिए। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन देकर नाम संशोधन कराना होगा।. जिले में करीब 1 लाख 65 हजार हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जाएगा। इस कार्य के लिए वीएलई, सीएससी ऑपरेटर और विभागीय पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके।. प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गरियाबंद में 6 अप्रैल, छुरा में 7 अप्रैल, फिंगेश्वर में 8 अप्रैल, मैनपुर में 9 अप्रैल और देवभोग में 10 अप्रैल को शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संबंधित ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Mahtari Vandana Yojana: महिलाओं के लिए जरूरी सूचना, तुरंत कराएं ये काम; नहीं तो रुक सकती है महतारी वंदन की अगली किस्त
By worldprime
On: अप्रैल 2, 2026 6:58 अपराह्न
---Advertisement---





