Manendragarh Train Accident: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को दर्रीटोला से टाईगर हिल्स की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक रेल ट्रैक पर ही पलट गए। यह घटना नागपुर चौकी अंतर्गत बताई जा रही है।. जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण रेलवे की तीन लाइनें बाधित हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई। तकनीकी टीम द्वारा पलटे हुए डिब्बों को हटाने और ट्रैक को बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।. फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द से जल्द यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Manendragarh Train Accident: छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, तीन रेल लाइनें बाधित
By worldprime
On: जनवरी 31, 2026 3:38 अपराह्न
---Advertisement---











