एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए MBBS यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी की 11,682 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 8,967 पोस्टग्रेजुएट (PG) सीटों को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार, 11 मार्च को संसद में इसकी जानकारी दी। राज्यसभा में लिखित जवाब में अनुप्रिया पटेल ने जानकारी दी कि एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए देशभर में कुल 43 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। ये डेटा नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने अपनी वेबसाइट nmc.org.in पर भी अपडेट कर दिया है। देश भर में MBBS की सीट बढ़कर 1.29 लाख हुई NMC के पोर्टल पर मौजूद डेटा के मुताबिक, पिछले साल यानी 2025 तक भारत में MBBS सीटों की कुल संख्या 1,18,190 थी, जो बढ़कर 1,29,603 हो चुकी हैं। वहीं, 2025 में पोस्ट ग्रेजुएट्स की सीटें 76,053 थीं, जो अब बढ़कर 85,020 हो गई हैं। 2014 की तुलना में MBBS की 150% सीटों की बढ़ोतरी नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार, देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2013-14 में 387 थी, जो अब बढ़कर 818 हो गई है। इसमें 111.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह MBBS (UG) सीटें 2013-14 से पहले 51,348 थीं, जो अब बढ़कर 1,28,976 हो गई हैं, यानी इसमें 151.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पोस्टग्रेजुएट सीटें 2014 से पहले 31,185 थीं, जो अब बढ़कर 85,020 हो गई हैं। इसमें 172.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। असेसमेंट के बाद NMC देता है मान्यता नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) हर साल मेडिकल कॉलेजों और इंस्टीट्यूशन से नए मेडिकल क?
MBBS की 11,682 सीटें बढ़ीं, 43 नए मेडिकल कॉलेज खुले:2014 से अबतक 150% से ज्यादा की बढ़ोतरी, PG की सीटों में 8,967 का इजाफा हुआ
By worldprime
On: मार्च 12, 2026 4:36 अपराह्न
---Advertisement---





