Mungeli Murder: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में संपत्ति हड़पने की साजिश में छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की सुपारी देकर हत्या करवा दी। मृतक दामोदर सिंह (62) रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी थे, जिनके पास करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति और 963 तोला सोना था। मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है।. बता दें, 21 मार्च को दामोदर सिंह को दुर्गा पूजा के बहाने गांव झाफल बुलाया गया। रास्ते में मनोहरपुर के सुनसान इलाके में आरोपियों ने गाड़ी रोककर गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को करीब 60 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर रेत में दफना दिया गया, जबकि पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइल को प्रयागराज भेजकर गंगा नदी में फिंकवा दिया गया।8 दिन बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पूर्व कांग्रेस नेता समेत 4 नाबालिग और परिवार के ही सदस्य है।. बेटे के साथ चल रहा था जमीनी विवाद. दरअसल, दामोदर सिंह राजपूत (62) शिक्षा विभाग में लेखा अधिकारी थे। जो रिटायर के बाद मुंगेली में किराए के मकान में रह रहे थे। जांच में सामने आया कि दामोदर सिंह का अपने इकलौते बेटे संजय राजपूत के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक कलह का फायदा उठाकर आरोपियों ने प्रॉपटी और सोना हड़पने की साजिश रची।. पहले भी की थी मारने की कोशिश. आरोपियों ने एक फर्जी नोटरी तैयार करवाया था, जिसमें यह दर्शाया गया था कि दामोदर अपनी संपत्ति भाइयों और भतीजों को बेच रहे हैं और अपने बेटे से कोई संबंध नहीं रखना चाहते। जांच में यह भी पता चला कि 2025 में दामोदर सिंह को मारने की कोशिश एक सड़क हादसे के जरिए की गई थी।. पूजा के नाम पर बुलाया, गला घोंटकर जंगल में दफनाया. 21 मार्च को प्लानिंग के तहत छोटे भाई रणजीत ने अपने भाई दामोदर को दुर्गा पूजा के बहाने झाफल बुलाया। रास्ते में मनोहरपुर के सुनसान इलाके में संजय यादव और उसके साथियों (प्रिंस, योगेश और एक नाबालिग) ने दामोदर की गाड़ी रोककर गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।.
Mungeli Murder: 4 करोड़ की संपत्ति के लिए भाई ने किया भाई का मर्डर, शिक्षा रिटायर्ड अधिकारी का गला घोंटकर रेत में दफनाई लाश
By worldprime
On: मार्च 31, 2026 6:02 अपराह्न
---Advertisement---




