Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के अमलीकापा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के पास खेलते-खेलते 4 साल की मासूम खुले कुएं में गिर गई, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है। (मुंगेली कुएं में गिरी 4 साल की मासूम). स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार को बच्ची घर के पास स्थित खुले कुएं के समीप खेल रही थी। इसी दौरान वह पास के पेड़ से बेल तोड़ने की कोशिश कर रही थी। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे कुएं में जा गिरी। पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (कुएं में गिरने से 4 साल की बच्ची की मौत). घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की गोताखोर टीम ने कुएं से बच्ची के शव को बाहर निकाला। मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। (Amlikapa village child fell into well). एडिशनल एसपी मयंक तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्ची बेल तोड़ते समय संतुलन खो बैठी और कुएं में गिरकर पानी में डूब गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
Mungeli News: कुएं में गिरी 4 साल की मासूम, पानी में डूबने से मौत
By worldprime
On: फ़रवरी 21, 2026 5:25 अपराह्न
---Advertisement---











