Naxal Surrender: देश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्र सरकार द्वारा तय समयसीमा से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को प्रतिबंधित माओवादी संगठन के 130 नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण कर दिया। इस सामूहिक सरेंडर को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि 213 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिशा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब देखने को मिल रहा है।. मुख्यमंत्री के सामने किया आत्मसमर्पण. जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों का कहना है कि हाल के समय में यह सबसे बड़े सामूहिक सरेंडरों में से एक है।. 125 माओवादी छत्तीसगढ़ के. जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में 125 माओवादी छत्तीसगढ़ के, 4 तेलंगाना के और 1 आंध्र प्रदेश का नक्सली शामिल है। इनमें संगठन के कई बड़े पदों पर कार्यरत सदस्य भी शामिल हैं। समर्पण करने वालों में 3 स्टेट कमेटी मेंबर, 10 डिविजनल कमेटी सदस्य, 46 एरिया कमेटी सदस्य और 76 दलम सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।. भारी मात्रा में हथियार भी सौंपे. आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार भी प्रशासन को सौंपे। सौंपे गए हथियारों में एक इंसास LMG राइफल, 31 एके-47 राइफल, 21 इंसास राइफल, 20 एसएलआर राइफल सहित अन्य हथियार शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह हथियार लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे थे।
Naxal Surrender: 31 मार्च की डेडलाइन से पहले 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, भारी मात्रा में डाले हथियार
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 1:10 अपराह्न
---Advertisement---






