Pharmacist Exam 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (CG Vyapam HSP-25 exam) का आयोजन 12 अप्रैल 205577 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक रायपुर जिले के विभिन्न केंद्रों में आयोजित होगी। (फार्मासिस्ट ग्रेड 2 परीक्षा). परीक्षा के लिए जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5577 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 12 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। (Pharmacist Grade 2 exam 2026). परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी और विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। (Raipur exam 2026)
Pharmacist Exam 2026: 12 अप्रैल को होगी फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा, रायपुर के 17 केंद्रों में 5577 अभ्यर्थी होंगे शामिल
By worldprime
On: अप्रैल 9, 2026 2:02 अपराह्न
---Advertisement---







