Phone Tracking Tips: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन खोना सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं, बल्कि आपकी प्राइवेसी के लिए भी बड़ा खतरा है। बैंकिंग ऐप, UPI, पर्सनल फोटो, ऑफिस डाटा से लेकर सब कुछ फोन में ही होता है। ऐसे में अगर मोबाइल चोरी हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। गुगल के यह खास ट्रिक आपकी मदद कर सकती है। (चोरी हुआ मोबाइल कैसे ढूंढें)

गूगल की आधिकारिक सेवा Find My Device हर एंड्रॉयड फोन में पहले से मौजूद होती है। इसके जरिए आप न केवल फोन की सटीक लोकेशन जान सकते हैं, बल्कि उसे घर बैठे कंट्रोल भी कर सकते हैं। (खोया हुआ मोबाइल ट्रैक कैसे करें)
ऐसे ट्रैक करें खोया हुआ फोन
अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो तुरंत ये कदम उठाएं:
- किसी भी दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाएं।
- google.com/android/find सर्च करें।
- उसी Google Account (Gmail ID) से लॉग इन करें, जो आपके चोरी हुए फोन में सक्रिय था।
- लॉग इन होते ही आपके फोन का मॉडल और मैप पर उसकी लाइव लोकेशन दिखाई देने लगेगी।

लोकेशन के अलावा ये 3 फीचर्स हैं बड़े काम के
लोकेशन पता चलने के बाद आप ये 3 बड़े एक्शन ले सकते हैं। अगर फोन आसपास ही गिरा है, तो इस विकल्प से फोन 5 मिनट तक फुल वॉल्यूम में बजने लगेगा, भले ही वह साइलेंट मोड पर क्यों न हो। आप दूर बैठे ही फोन को लॉक कर सकते हैं और स्क्रीन पर अपना दूसरा मोबाइल नंबर या मैसेज छोड़ सकते हैं, ताकि फोन पाने वाला आपको कॉल कर सके। अगर फोन मिलने की उम्मीद न हो, तो इस फीचर से आप फोन का सारा डेटा (Photos, Contacts, Apps) रिमोटली डिलीट कर सकते हैं, ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सके। (मोबाइल लोकेशन कैसे पता करें)
फोन बंद होने पर क्या होगा?
अक्सर चोर सबसे पहले फोन बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में गूगल आपको फोन की Last Known Location (बंद होने से ठीक पहले की जगह) दिखाएगा। यह जानकारी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते समय काफी मददगार साबित होती है।
ऐसे काम करेगा यह फिचर
यह फीचर तभी कामऐसेेगा जब-
- फोन में इंटरनेट कनेक्शन (Data/Wi-Fi) ऑन हो।
- फोन में लोकेशन (GPS) ऑन हो।
- ‘Find My Device’ सेटिंग ऑन हो।




