क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

PM की ‘परीक्षा पे चर्चा’ में दिखेंगी चंडीगढ़ की अनन्या:अपने हाथ से बना हैंडबैग गिफ्ट किया, मोदी बोले- वेरी गुड; छात्रा बोली- घर के करीबी जैसे लगे

On: फ़रवरी 6, 2026 5:09 पूर्वाह्न
Follow Us:
pm की 'परीक्षा पे चर्चा' में दिखेंगी चंडीगढ़ की अनन्या:अपने हाथ से बना हैंडबैग गिफ्ट किया, मोदी बोले वेरी गुड; छात्रा बोली घर के करीबी जैसे लगे
---Advertisement---

चंडीगढ़ की सरकारी स्कूल की 9वीं की छात्रा अनन्या शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा-पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुई। कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरकर चुनी गई अनन्या ने न सिर्फ कार्यक्रम में भाग लिया, बल्कि पीएम को अपने हाथ से बनाया हुआ हैंडबैग और बुके भी भेंट किया। पीएम ने अनन्या के गिफ्ट की तारीफ करते हुए “वेरी गुड” कहा। इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। अनन्या ने कहा कि उन्हें एक पल के लिए भी यह एहसास नहीं हुआ कि वह किसी अनजान जगह या अनजान व्यक्ति के बीच हैं। वहीं आज ((6 फरवरी को) ‘परीक्षा-पे चर्चा’ कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। दो इंटरव्यू के बाद हुआ चयन अनन्या शर्मा मोहाली के जीरकपुर की रहने वालीं हैं और चंडीगढ़ के सेक्टर-43 डी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी में पढ़ती हैं। अनन्या ने बताया कि परीक्षा-पे चर्चा के लिए उनका चयन कई चरणों की प्रक्रिया के बाद हुआ। उनके दो इंटरव्यू हुए। पहला इंटरव्यू 17 जनवरी को, जबकि दूसरा इंटरव्यू 19 जनवरी को लिया गया। इसके बाद वह ट्रेन से दिल्ली पहुंचीं और प्रधानमंत्री आवास (पीएमओ हाउस) गईं। वहां देश के अलग-अलग राज्यों से चुने गए छात्र मौजूद थे। अनन्या 24 जनवरी को वापस लौटीं। शुक्रवार (6 फरवरी) को सेक्टर 20 डी के स्कूल में परीक्षा-पे चर्चा का प्रोग्राम दिखाया जाएगा। मंजिल को कभी नहीं भूलना चाहिए अनन्या ने बताया कि दिल्ली में सभी बच्चों ने खूब एंजॉय किया और नया अनुभव मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए पलों को खास बताते हुए कहा कि जब सभी बच्चे साथ में खाना खा रहे थे, तभी प्रधानमंत्री अचानक वहां पहुंच गए। प्रधानमंत्री ने बच्चों से पूछा कि उन्हें क्या अच्छा लगता है। अनन्या ने जवाब दिया कि उन्हें डांस करना पसंद है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हॉबी को कभी नहीं छोड़ना चाहिए और अपनी मंजिल को कभी नहीं भूलना चाहिए, तभी इंसान ऊंचाइयों तक पहुंचता है। हैंडबैग और बुके किया गिफ्ट अनन्या ने बताया कि वह प्रधानमंत्री के लिए अपने हाथ से बनाया हुआ हैंडबैग और बुके गिफ्ट के तौर पर लेकर गई थीं। जब उन्होंने यह गिफ्ट प्रधानमंत्री को दिया तो प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या यह खरीदा हुआ है। अनन्या ने बताया कि यह उन्होंने खुद बनाया है। इस पर प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “वेरी गुड।” अनन्या ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें बिल्कुल भी अजनबीपन महसूस नहीं हुआ। उन्हें ऐसा लगा जैसे वह अपने ही घर के किसी बुज़ुर्ग, माता-पिता या करीबी इंसान के साथ खड़ी हों। एक पल के लिए भी यह एहसास नहीं हुआ कि वह किसी अनजान जगह या अनजान व्यक्ति के बीच हैं। परीक्षा-पे चर्चा कार्यक्रम में जाने का सपना था अनन्या ने बताया कि प्रधानमंत्री से परीक्षा-पे चर्चा में शामिल होना उनका काफी समय से सपना था। इसी वजह से वह प्रधानमंत्री से जुड़ी किताबें पढ़ती थीं और उनके विचारों को सुनती थीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने असम का गमछा देकर सभी बच्चों का स्वागत भी किया। 1.8 लाख छात्रों में से 2 का चयन हुआ था इस मौके पर अनन्या की शिक्षिका जोशना ने बताया कि परीक्षा-पे चर्चा के लिए चंडीगढ़ से करीब 1 लाख 8 हजार छात्रों के नाम प्रतियोगिता के लिए आए थे। इनमें से 10 छात्रों को इंटरव्यू के लिए चुना गया, जिनमें 6 सरकारी स्कूलों और 4 निजी स्कूलों के छात्र शामिल थे। इंटरव्यू के बाद दो छात्रों का चयन हुआ। इनमें एक अनन्या शर्मा और दूसरी सेक्टर-32 स्थित मॉडल स्कूल की छात्रा थीं। इसके बाद दोनों का अंतिम इंटरव्यू भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में सचिव संजय जबीन द्वारा लिया गया। अंतिम चयन में अनन्या शर्मा को परीक्षा-पे चर्चा कार्यक्रम के लिए चुना गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });