PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार लंबा होता जा रहा है. फरवरी का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन अब तक किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. ऐसे में किसानों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि राशि होली से पहले मिलेगी या इसके बाद.. होली से पहले या बाद में? जानिए ताजा अपडेट. पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है. किसान 21वीं किस्त का लाभ पहले ही प्राप्त कर चुके हैं, इसलिए फरवरी में 22वीं किस्त आने की संभावना जताई जा रही थी. सूत्रों के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में किस्त जारी किए जाने की संभावना है. चूंकि होली का त्यौहार नजदीक है, ऐसे में सरकार त्योहार से पहले किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर सकती है.
PM Kisan 22nd Installment: PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त होली से पहले या बाद में? जानिए ताजा अपडेट
By worldprime
On: मार्च 1, 2026 12:15 अपराह्न
---Advertisement---






