Raigarh Gangrape: रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ रात में सामान लेने निकली थी, तभी ऑटो में पहुंचे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई। (रायगढ़ महिला से गैंगरेप). जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय महिला अपने पति के साथ शनिवार रात करीब 11 बजे मेन रोड पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान मुन्ना गिरी अपने साथियों के साथ ऑटो में वहां पहुंचा और महिला को जबरन सड़क किनारे दुकान के अंदर ले जाने की कोशिश की। (रायगढ़ सामान लेने जा रही महिला से गैंगरेप). महिला के पति द्वारा विरोध करने पर दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की। इसके बाद मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।(Raigarh woman gang rape). घटना के बाद पीड़िता ने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुन्ना गिरी, दीपक सिदार, जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिंटू निषाद के पास से घटना में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त किया गया है।. फिलहाल एक आरोपी योगेश सिदार फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Raigarh Gangrape: सामान लेने जा रही महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर पति को लात-घूसों से पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार
By worldprime
On: अप्रैल 6, 2026 6:23 अपराह्न
---Advertisement---






