Raigarh Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की उसके ही 14 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी। आरोपी ने झगड़े के दौरान महिला का मंगलसूत्र से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। (रायगढ़ मंगलसूत्र से महिला की हत्या). जानकारी के अनुसार, किरोड़ीमल नगर निवासी धनेश्वरी विश्वकर्मा (40) की 1 अप्रैल 2026 को जिंदल अस्पताल में मौत हो गई थी। प्रारंभ में मौत को सामान्य बताया गया, लेकिन अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर मामले की जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। (रायगढ़ लिव इन रिलेशनशिप हत्या). जांच में सामने आया कि धनेश्वरी अपने पति से अलग होकर पिछले करीब 4 साल से विकेश बरैठ (26) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।. घटना के दिन दवा समय पर नहीं लेने और खाना नहीं बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी ने पहले महिला को थप्पड़ मारा, फिर पीछे से उसका मंगलसूत्र पकड़कर जोर से खींचा, जिससे उसका गला दब गया और वह बेहोश होकर गिर गई। बाद में उसकी मौत हो गई। (Raigarh live in relationship murder). घटना के बाद आरोपी महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा और मौत को सामान्य बताने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Raigarh Murder: 14 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से घोंटा गला, लिव-इन में रहती थी महिला
By worldprime
On: अप्रैल 8, 2026 6:01 अपराह्न
---Advertisement---





