क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Rape: वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

On: फ़रवरी 18, 2026 5:11 अपराह्न
Follow Us:
raigarh rape: वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप, जान से मारने की दी धमकी
---Advertisement---

Raigarh Rape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड ने पहले अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी नाबालिग सहेली को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। (वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप)

WhatsApp Image 2026 02 18 At 4.53.42 PM 300x169

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22) है, जो ग्राम किलकिला का रहने वाला है। उसने वेलेंटाइन डे के दिन अपनी 17 वर्षीय नाबालिग गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए लैलूंगा बुलाया था। लड़की अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ वहां पहुंची थी। वहीं आरोपी भी अपने दोस्त जयकिशन धोबा (20), निवासी ग्राम टुरटुरा, के साथ बाइक पर आया था। (रायगढ़ बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप)

Image 2026 02 18t140905222 1771403968 300x225

आरोपी ने एक ही बाइक पर तीनों को बैठाया और जंगल की ओर ले गया। वहां पहले उसने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, इसके बाद उसकी सहेली से भी दुष्कर्म (Raigarh Boyfriend Rape Minor Girlfriend) किया। वारदात के बाद दोनों नाबालिगों को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने और मारपीट की धमकी दी।

Image 2026 02 18t141049869 1771404052 300x225

मोबाइल से हुई थी पहचान, शादी का झांसा

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2025 में ओमप्रकाश की 17 वर्षीय नाबालिग से मोबाइल के माध्यम से पहचान हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। इसी भरोसे में 14 फरवरी को वह अपनी सहेली के साथ उससे मिलने लैलूंगा पहुंची।

बताया गया कि दोनों लड़कियां बस से पत्थलगांव होते हुए लैलूंगा पहुंचीं, जहां ओमप्रकाश अपने दोस्त के साथ उन्हें लेने आया। इसके बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम सोनाजोरी पहुंचे। दिनभर साथ रहने के बाद रात में वे सोनाजोरी के जंगल गए, जहां यह जघन्य वारदात हुई। (Raigarh Boyfriend Raped Girlfriend)

Comp 1 61771403959 1771407714

शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद दोनों नाबालिग अपने-अपने घर लौट गईं। जशपुर में रहने वाली सहेली ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परिजनों की सलाह पर 16 फरवरी को पीड़िता ने लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

17 फरवरी को आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके दोस्त जयकिशन धोबा को भी अपराध में सहयोगी पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को भेजा जेल

18 फरवरी को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध स्वीकार नहीं है।
आगे भी ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई करेगी। घटना के 12 घंटे के भीतर दुष्कर्म मामले में आरोपियों की हिरासत में ले लिया गया। किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });