क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Suicide: शादी में देरी हुई तो प्रेमी जोड़े ने दी जान, पेड़ पर लटके मिले शव, 6 महीने पहले हुई थी सगाई

On: अप्रैल 9, 2026 6:52 अपराह्न
Follow Us:
raigarh suicide: शादी में देरी हुई तो प्रेमी जोड़े ने दी जान, पेड़ पर लटके मिले शव, 6 महीने पहले हुई थी सगाई
---Advertisement---

Raigarh Suicide: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी में देरी से परेशान गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव 8 अप्रैल को ग्राम एडूकला के जंगल में पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। (रायगढ़ प्रेमी जोड़ा सुसाइड)

यह मामला छाल थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान परमेश्वरी अगरिया (20) निवासी रानीखेत और रामकुमार अगरिया (25) निवासी भुंडीबाहरी के रूप में हुई है। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था और 6 महीने पहले उनकी सगाई भी हो चुकी थी। (रायगढ़ भुंडीबाहरी प्रेमी जोड़े की लाश)

Raigarh Suicide

जानिए पूरी कहानी (Raigarh boyfriend girlfriend suicide)

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में एडू मार्ग पर नाले के पास पुल निर्माण के दौरान रामकुमार मजदूरी करने जाता था, तभी उसकी मुलाकात परमेश्वरी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और शादी का फैसला किया। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार थे।

परमेश्वरी के पिता प्रताप सिंह अगरिया ने बताया कि करीब 6 महीने पहले लड़के पक्ष के लोग सगाई के लिए आए थे और दोनों की सगाई कर दी गई थी। हालांकि इसके बाद शादी की बात आगे नहीं बढ़ी, जबकि कई बार इस पर चर्चा की गई।

Comp 147 61775639653 1775733547

बताया जा रहा है कि रामकुमार ने अपने परिवार से नई बाइक खरीदने के लिए 20 हजार रुपए लिए थे, जिनमें से उसने 16 हजार खर्च कर दिए थे। इसके बाद वह शादी के लिए अलग से पैसे की मांग कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शादी टलती रही, जिससे दोनों मानसिक रूप से परेशान थे।

सुसाइड से पहले जमीन पर लिखा- ‘एक साथ आग देना’
सुसाइड से पहले जमीन पर लिखा- ‘एक साथ आग देना’

 

महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा शव (Raigarh Bhundibahri Couple Suicide)

8 अप्रैल की सुबह ग्रामीण महुआ बीनने जंगल पहुंचे थे, जहां उन्होंने पेड़ पर युवक-युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से दोनों के मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

छाल थाना प्रभारी मदन पाटले ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

Raigarh Suicide: प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, जंगल में पेड़ से लटके मिले शव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });