Raipur Accident: राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रिंगरोड स्थित उद्योग भवन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सत्यदीप कुमार सेन (34 वर्ष) निवासी काशीराम नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खाना लेकर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।. हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Raipur Accident: रायपुर में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
By worldprime
On: अप्रैल 5, 2026 2:56 अपराह्न
---Advertisement---




