Raipur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुरुवार को एक तेज रफ्तार रेत से लदे हाईवा ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। (गोबरा नवापारा हाईवा बाइक एक्सीडेंट). यह घटना गोबरा नवापारा नगर के चंपारण चौक के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वह वाहन के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि चालक ने बाइक सवार को करीब 200 फीट तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (गोबरा नवापारा रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला). हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Raipur Accident: रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; 200 फीट तक घसीटा
By worldprime
On: मार्च 26, 2026 4:26 अपराह्न
---Advertisement---





