क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Bar Girlfriend Murder: रायपुर के बार में गर्लफ्रेंड की हत्या, बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से सिर-आंख फोड़ी

On: जनवरी 13, 2026 9:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
raipur bar girlfriend murder: रायपुर के बार में गर्लफ्रेंड की हत्या, बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से सिर आंख फोड़ी
---Advertisement---

Raipur Bar Girlfriend Murder: राजधानी रायपुर में फिर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र के एक बियर बार (Raipur Bar Murder) में युवती की बेरहमी से पिटाई और हत्या का LIVE CCTV वीडियो सामने आया है। यहां गुस्साए बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से गर्लफ्रेंड के सिर और आंख पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल युवती की 23 दिन तक इलाज के बाद मौत हो गई। (Raipur Bar Girlfriend Murder CCTV Video)

यह पूरी घटना 21 दिसंबर 2025 की है, जो बार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी मारपीट के बाद युवती को गले लगाता है और फिर मौके से फरार हो जाता है।

Image 2026 01 13T140140.590 300x224

अफेयर के दौरान विवाद, फिर बोतल से जानलेवा हमला

मृतिका की पहचान रायपुर के गीता नगर निवासी वेदिका सागर के रूप में हुई है। आरोपी का नाम टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28) बताया गया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।(रायपुर बार गर्लफ्रेंड मर्डर)

21 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे वेदिका और शीनू आजाद चौक स्थित जिलेट बार पहुंचे थे। दोनों ने नॉनवेज और शराब ऑर्डर की थी। CCTV फुटेज के अनुसार, पहले किसी बात को लेकर युवती नाराज हुई और शराब की बोतल उठाकर वापस रख दी। इसके बाद आरोपी अचानक भड़क गया।

आरोपी ने पहले वेदिका के सीने पर थप्पड़ मारा और फिर शराब की बोतल से सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी आंख और सिर गंभीर रूप से फट गया।

Comp 2 4 1768289257

Comp 22 1768290710

गंभीर रूप से घायल युवती को गले लगाकर भागा आरोपी

हमले के बाद आरोपी ने खून से लथपथ युवती को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। कुछ देर तक वह वहीं बैठा रहा। CCTV में यह भी सामने आया है कि जाने से पहले आरोपी ने गंभीर रूप से घायल युवती को गले लगाया, शराब पी और फिर फरार हो गया। घटना के वक्त बार में एक अन्य युवक भी मौजूद था। (Raipur Azad Chowk Murder)

Comp 23 1768289324

बार संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। 12 जनवरी 2026 को इलाज के दौरान वेदिका सागर ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने थाना का किया घेराव

युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजन आजाद चौक थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब युवती की मौत के बाद केस में धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा

ईशू अग्रवाल (CSP आजाद चौक) ने बताया कि 21 दिसंबर को बार में मारपीट की घटना हुई थी, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

item_sourceitem_content

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });