Raipur Big Breaking: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। धान से लदा एक ट्रक कार पर पलट गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक का पट्टा यानी लॉकिंग सिस्टम अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से जा रही कार पर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई।
Raipur Big Breaking: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबकर 4 लोगों की मौत
By worldprime
On: फ़रवरी 22, 2026 10:20 अपराह्न
---Advertisement---











