Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ करते हुए प्रदेश को स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में नई सौगात दी। इस अवसर पर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) रसोई गैस पाइपलाइन सुविधा की औपचारिक शुरुआत भी की गई। (पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस). मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना घरेलू, वाहन और औद्योगिक क्षेत्रों में गैस आधारित ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देगी। इससे प्रदूषण में कमी आएगी और आम नागरिकों को सस्ती तथा सुरक्षित ऊर्जा उपलब्ध होगी। (रायपुर सिटी गैस परियोजना). पहली महिला उपभोक्ता से संवाद (Raipur City Gas Project). कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पहली महिला पीएनजी उपभोक्ता पूनम चौबे से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधा संवाद किया। पूनम ने बताया कि अब उन्हें गैस सिलेंडर की झंझट से राहत मिलेगी और यह सुविधा अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह योजना प्रदेशवासियों के जीवन को सरल और सुगम बनाएगी।. तीन जिलों में शुरुआत. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि रायपुर (Raipur PNG pipeline), गरियाबंद और बलौदाबाजार जिलों में सिटी गैस अवसंरचना का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई इबारत लिखी है और अब सीएनजी व पीएनजी के विस्तार से ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आएगा।
Raipur Breaking: अब पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस! सिलेंडर की झंझट खत्म…
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 6:23 अपराह्न
---Advertisement---




