Raipur Breaking: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छालीवुड अभिनेता मोहित साहू पर एक युवती ने बेहरमी से मारपीट करने और धोखे से शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू उसे उज्जैन ले गया, जहां जबरन शादी कराई और रायपुर लौटने के बाद शादी से मुकर गया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। (छालीवुड अभिनेता मोहित साहू युवती से मारपीट). युवती ने बताया कि मोहित साहू (Chhattisgarhi film actor Mohit Sahu) पहले से शादीशुदा है और इस बात को उसने छुपाया था। आरोप है कि अभिनेता अपनी पत्नी और युवती को अलग-अलग स्थानों पर रख रहा था। जब दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो मोहित साहू ने युवती के घर में घुसकर उस पर ठोस वस्तु से हमला किया। (छालीवुड अभिनेता मोहित साहू मारपीट). घटना भाटा गांव स्थित सिल्वर वॉक, ब्लॉक-410 की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।. देखिए वीडियो –. https://www.instagram.com/reel/DTz3aXdEQko/? igsh=ajFucG5rZjZ2YTZl
Raipur Breaking: छालीवुड अभिनेता मोहित साहू पर युवती से मारपीट का आरोप!
By worldprime
On: जनवरी 22, 2026 4:45 अपराह्न
---Advertisement---











